बैतूल में रक्षा समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

बैतूल में रक्षा समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

बैतूल कोविड-19 में नगर रक्षा समिति थाना कोतवाली द्वारा लल्ली चौक पॉइंट पर रात्रि 10:00 बजे से देर रात तक ड्यूटी करते हुए 22 मार्च से 24 सितंबर तक 185 दिन, 6 माह 2 दिन पूर्ण होने पर DSP संतोष पटेल, DSP यादव, बैतूल कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पुरोहित द्वारा लल्ली चौक ड्यूटी पॉइंट पर प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

The defence committee members were honoured in betul.

जिसमें नगर रक्षा समिति जिला संयोजक राकेश कुमार राठौर, जिला उप संयोजक नईम मामू, थाना कोतवाली उप संयोजक हितेश सोनी, सदस्य शेख सगीर, नौशाद खान, आमिर उल्लाह, दिलशाद खान, नफीस खान, इरशाद खान, शेख फईम, राजेश नागपुरे, सोहेल शेख को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आगे भी गश्त पॉइंट चालू रहेगा।

The defence committee members were honoured in betul.

नगर रक्षा समिति के जिला उप संयोजक नईम खान उर्फ मुन्ना मामू ने बताया कि जिन लोगों ने लॉक डॉउन में ड्यूटी की है और ड्यूटी कर रहे हैं, उन्हें भी प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

The defence committee members were honoured in betul.

ब्यूरो चीफ अफसर खान की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर