नगर मे धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब, गुटका।

कोरोना का कहर और लॉक डाउन बेअसर।

नगर मे धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब, गुटका।

मुलताई से चीफ़ अफ़सर खान की रिपोर्ट।

मुलताई। मंगलवार रात करीब 9 बजे गांधी वार्ड के एक घर में अवैध रूप से शराब बेची जाने से मोहल्ले में आक्रोशित लोगों ने एकजुट होकर पुलिसकर्मियों को फोन करके सूचना दी।

The illicit liquor sold in the city, gutka. (Photo source AgnichakrLiveNews).

पुलिस के द्वारा नकारात्मक जवाब देने और कोई कार्यवाही नहीं होने पर मोहल्ले के लोग तत्काल पुलिस थाने पहुँच गए। जिसके बाद एसडीओपी को फोन लगाया, तत्काल आदेश पर डायल 100 ने मौके पर पहुँच कर गांधी वार्ड में शेख सरीफ के घर दबिश दी।

जिस पर उसके घर से करीब 10 से 15 लीटर कच्ची शराब एवं एक पेटी देशी शराब की जप्त की गयी। मौके पर पहुँचे पुलिसकर्मियों द्वारा शेख सरीफ को पुलिस थाने ले जाते समय उसने दो केन कच्ची शराब सड़क पर फेकने की कोशिश की जिससे आधी शराब सड़क पर गिर गयी।

मोहल्ले वालों का कहना है कि शराब के अलावा कई जगह गुटके पाउच भी लोग घरों से बेच रहे हैं, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर