‘‘लाड़ली लक्ष्मी पथ’’ का लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न।

‘‘लाड़ली लक्ष्मी पथ’’ का लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न।

सैयद अरबाज़ अली चिश्ती की रिपोर्ट।

हरदा। हरदा में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 7 नवम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को लाड़ली उत्सव मनाया गया। लाड़ली उत्सव के तहत हरदा शहर के पोस्ट ऑफिस से नगर पालिका कार्यालय के बीच के मार्ग को लाड़ली लक्ष्मी पथ के रूप में चयनित किया गया है। इस लाड़ली लक्ष्मी पथ का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया और कलेक्टर ऋषि गर्ग ने किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी सहित अधिकारी कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर एलइडी टीवी के माध्यम से भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया।

The inauguration program of “Ladli Laxmi Path” concluded.

सैयद अरबाज़ अली चिश्ती की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर