मुस्लिम समुदाय ने कोरोना के चलते सादगी के साथ मनाया मुहर्रम। किया प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत।

मुस्लिम समुदाय ने कोरोना के चलते सादगी के साथ मनाया मुहर्रम। किया प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत।

जावर से अदनान हुसैन की रिपोर्ट।

नगर में मुस्लिम समुदाय ने कोरोना के कारण सादगी के साथ मुहर्रम पर्व मनाया। धार्मिक रस्में पूरी की गई। पैगम्बरे इस्लाम के नवासे हजरत इमाम हुसैन की कर्बला में हुई शहादत की याद में त्याग और बलिदान का पर्व मुहर्रम लोकडाउन की पालना करते हुए सादगी के साथ मनाया गया।

The Muslim community celebrated muharram with simplicity due to corona.

इस दौरान हर वर्ष की भांति निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस पर पूर्णतया पाबंदी रही। जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय ने पूर्ण पालना करते हुए जुलूस नहीं निकाला।

इस दौरान शनिवार रात और रविवार को मुस्लिम मोहल्लों में हलीम, पुलाव, शरबत आदि बनाकर लोगों में तकसीम किया।

The Muslim community celebrated muharram with simplicity due to corona.

हज़रत हसन हुसैन कर्बला की याद में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मोहर्रम का पर्व पर ताजिए ठंडे किए गए। कमेटी ने CMO सैयद मकसूद अली, SI चंद्रशेखर डिगा सहित प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया।

दिया हिन्दू मुस्लिम एकता का परिचय।

हिन्दू मुस्लिम एकता का परिचय देते हुए हिन्दू उत्सव समिति ने मुस्लिम कमेटी का स्वागत किया।

The Muslim community celebrated muharram with simplicity due to corona.
पसंद आई खबर, तो करें शेयर