चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने धर दबोचा।

चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने धर दबोचा।

बिलासपुर से छः ग प्रमुख ब्यूरो ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट।

सूरज यादव अपने कुछ काम के लिए रपटा चौक की ओर जा रहा था तभी रास्ते में तीन अज्ञात लोगों द्वारा सूरज यादव पर चाकू से जानलेवा हमला किया जोकि सूरज की पीठ पर लगी और वह जख्मी हो गया। जिसे गंभीर हालत में ईलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया। हालात गम्भीर होने की कारण वहां से रिफर कराकर एस.के.बी अस्पताल जरहाभाठा में ईलाज के लिए ले जाया गया लेकिन वहां से भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी इसका इलाज जारी है। जिसकी रिपोर्ट हिमांशु के द्वारा थाना सरकंडा में दर्ज कराई गई। जिस पर सरकंडा पुलिस ने सभी आरोपियो के विरुद्ध अपराध धारा 147, 148, 149, 294, 506, 341, 307 भादवि का पंजीबध्द कर इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

The three knife – attack accused were caught by the police.

घटना में प्रयुक्त चाकू को भी आरोपियों से बरामद कर जप्त कर लिया गया है। आरोपीगण साहिल कुरैशी पिता रईश क़ुरैशी 20 साल, मोहम्मद वासिम पिता मोहम्मद सलीम 18 साल, अज़हर अंसारी उम्र 21 साल सभी निवासी चांटीडीह बिलासपुर। इन सभी को सरकंडा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर