शिक्षक दिवस पर स्काउट गाइड द्वारा वृक्षारोपण और साफ़ सफ़ाई कार्य किया।

शिक्षक दिवस पर स्काउट गाइड द्वारा वृक्षारोपण और साफ़ सफ़ाई कार्य किया।

प्रतापपुर छत्तीसगढ़ से अजीत कश्यप की रिपोर्ट।

प्रतापपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर स्काउट गाइड के छात्रों और पदाधिकारियों द्वारा शिवपुर में किया गया वृक्षारोपण एवं साफ सफाई का आयोजन।

Tree plantation and cleaning work done by Scout Guide on Teacher’s Day.

स्काउट गाइड जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र गर्ग और विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री मुन्नू सिंह ध्रुव की गरिमामई उपस्थिति में स्काउट गाइड के छात्रों एवं विकासखंड सचिव स्काउट गाइड श्री प्रेम सिंधु मिश्रा की उपस्थिति में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रतापपुर के शिवपुर में साफ सफाई एवं वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। समाज को पर्यावरण के प्रति जागृत करने और पर्यावरण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्काउट गाइड के पदाधिकारियों और छात्रों द्वारा इस आयोजन को किया गया।

Tree plantation and cleaning work done by Scout Guide on Teacher’s Day.

इस आयोजन में मुख्य रूप से शिवपुर सरपंच श्री देव शरण सिंह, स्काउट गाइड जिला काउंसलर श्री विजय तिवारी, स्काउट गाइड मास्टर फ्री संजय सिंह, श्यामलाल यादव सहित स्काउट गाइड के सभी छात्र उपस्थित थे।

Tree plantation and cleaning work done by Scout Guide on Teacher’s Day.

प्रतापपुर छत्तीसगढ़ से अजीत कश्यप की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर