दबंग युवक द्वारा छेड़छाड़ से परेशान महिला ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर न्याय की लगाई गुहार।

दबंग युवक द्वारा छेड़छाड़ से परेशान महिला ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर न्याय की लगाई गुहार।

बांदा से दिनेश सिंह की रिपोर्ट।

बांदा जिले के नैरेनी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ी अंश मसौनी भारतपुर थाना कालिंजर बाँदा निवासी गरीब ग्रामीण महिला सदाप्यारी पत्नी रामनरेश ने क्षेत्राधिकारी नैरेनी सहित समस्त उच्च उच्चाधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि वह एक गरीब महिला है।

Complaining to high officials pleaded for justice.

प्रार्थी के गांव के पड़ोसी युवक देव कुमार पुत्र जगत देव ने दिनांक 30 मार्च 2021 की रात जब वह अपने बैलों को लेने घर से बाहर गई थी तथा वापस अपने घर लौट रही थी। तभी घर में घुसते ही घर पर पहले से घात लगाए बाहर बैठे पड़ोसी युवक ने अचानक उस पर हमला कर उसका हाथ पकड़कर छीना झपटी करते हुए दुराचार करने का प्रयास किया। जिस पर उसने शोर मचा दिया तभी घर में सोए लड़कों ने शोर शराबा सुनकर युवकों के जागने पर तथा चिल्लाने पर युवक भागते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।

Complaining to high officials pleaded for justice.

प्रार्थिया द्वारा शिकायत उसके घर पर सुबह करने पर युवक का चाचा चुनवाद पुत्र कंधी, पुष्पेंद्र और जितेंद्र पुत्रगण चुनवाद लगातार उसके परिवार के सदस्यों को शिकायत करने पर धमकियां दे रहे हैं। प्रार्थिया द्वारा स्थानीय कालिंजर थाने में शिकायत करने पर उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई उल्टा दोनों पक्षों का पुलिस ने 107/ 116 कर दिया गया। उसने पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत करते हुए इन व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किए जाने की गुहार लगाई ताकि भविष्य में कोई दूसरी घटना उसके परिवार के ऊपर ना घटित हो।

Complaining to high officials pleaded for justice.

बांदा से दिनेश सिंह की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर