कुपोषित बच्चों को NRC में करवाया भर्ती। घर घर जाकर टीके लगाए

कुपोषित बच्चों को NRC में करवाया भर्ती। घर घर जाकर टीके लगाए

रहटगांव से निलेश गौर की रिपोर्ट।

रहटगांव। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहटगांव के अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वन ग्राम चांदियापूरा का भ्रमण किया गया। चांदियापूरा में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया गया।

Undernourished children admitted to NRC. Go home to home vaccinated

कुपोषित बच्चों को NRC रहटगांव में भर्ती करवाने के लिए 04 बच्चों की काउंसलिंग करके 03 अति कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने साथ में लेकर आए और NRC में भर्ती करवाया।

Undernourished children admitted to NRC. Go home to home vaccinated

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से BMO श्री आर बी पांडे टिमरनी, पोषण प्रशिक्षक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहटगांव से श्री लालू डुडवे, ANM उषा राजपूत, मीना, ज्योति उईके सहित अन्य स्टॉफ द्वारा मौके पर उपचार किया गया।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर